सिद्धार्थ, मार्च 13 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सीडीओ बलराम सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में ब्राइवेट विलेज योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों के चयनित गांवों में सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि जिले के सीमा से सटे चार विकास खंड लोटन, बर्डपुर, शोहरतगढ़ और बढ़नी के कुल 25 गांवों को ब्राइवेट विलेज के रूप में चयनित किया गया है। इन गांवों में सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और क्षमता वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिल सकें। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित ग्रामों में बैनर-पोस्टर, नुक्कड़ नाटक, शिविर और घर-घर स...