नई दिल्ली, जनवरी 28 -- सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2 के लिए खबरों में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी कर रही है। लेकिन 1997 में आई फिल्म बॉर्डर ऑडियंस के लिए वो इमोशनल है जिसकी जगह कोई दूसरी फिल्म नहीं ले सकती। इस फिल्म की लीड कास्ट अपने किरदारों को ऐसे निभाया था जैसे असल में जंग में मैदान पर दुश्मनों से लड़ रहे हों। फिल्म में सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स नजर आए थे। लेकिन सपोर्टिंग किरदारों ने दिल छू लिया था।अब 29 सालों बाद ये सपोर्टिंग पसंद किए जाते हैं।कुलभूषण खरबंदा बॉर्डर में जवानों के लिए खाना बनाने वाले हेड शेफ हवलदार भागीराम का किरदार कुलभूषण खरबंदा ने निभाया था। फिल्म में उनके ज्यादा सीन नहीं। लेकिन जवानों के साथ मजबूती से खड़े रहने वाले इस किरदार से प्यार हो गया था। सं...