समस्तीपुर, जनवरी 31 -- चकमेहसी। बॉर्डर इलाके से सटे सकरी, चांदपुरा आदि इलाके से अज्ञात चोरों ने बिजली पोल से तार काट लेने का मामला सामने आया है। चोरों ने शुक्रवार की देर रात कृषि कार्य के लिए बिजली पोल के 110 पोल से तार काट लिया है। जिसमें 60 एलटी पोल और 50 एसटी पोल शामिल है। उक्त स्थानों पर समस्तीपुर जिले से बिजली आपूर्ति होती थी। तार काट लेने से किसानों को परेशानी हो रही है। बीते एक माह पूर्व भी चोरों ने कलौंजर से भराव जाने वाली सड़क से करीब 65 पोल का तार काट लिया था। लोगो ने बताया कि बिजली विभाग को सूचना दी गई है। चकमेहसी के डरोरी के करुआहा चौड़ में कृषि कार्य का ट्रांसफार्मर जल गया है। जिससे सिंचाई में किसानों को परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.