गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से जिला स्तरीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति की बैठक की कमियों को दूर करने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने आवश्यक निर्देश दिया है। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं को अत्यधिक छात्रसंख्या होने पर बायोमेट्रिक डिवाइस एवं कम्प्यूटरों की संख्या बढ़ाने का कहा है, ताकि अग्रसारण कार्य समय से पूरा हो सके। साथ ही उन्होंने कहा है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शिक्षण संस्थान स्तर पर कार्य पूरे कर लें। छात्रवृत्ति संबंधित कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...