मेरठ, मार्च 10 -- आरजी पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग और स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड लाइफ साइंस, शोभित यूनिवर्सिटी के बीच अनुबंध (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया है। यह एमओयू फैकल्टी के तकनीकी उन्नयन के लिए किया गया है। प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी और शोभित विवि में स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड लाइफ साइंस की डायरेक्टर डॉ. दिव्या प्रकाश ने विचार प्रस्तुत किए। बताया कि विवि और कॉलेज दोनों मिलकर शोध कार्य करेंगे। इसमें बायोटेक्नोलाजी विषय मुख्य रहेगा। इसी क्रम में शोभित यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने आरजी पीजी गर्ल्स कालेज की हर्बल गैलरी व मेडिसिनल प्लांट गार्डन का भ्रमण किया।संचालन कार्यक्रम की संयोजिका व आयोजन सचिव प्रो. अमिता शर्मा प्रभारी वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा किया। मौके पर शोभित विवि से असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंक भारती चिकारा व का...