बागपत, अप्रैल 27 -- बागपत कोआपरेटिव शुगर मिल में दोपहर के समय मिल परिसर में पड़ी बेगास में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जांच में सामने आया है कि बॉयलर से उठी चिंगारी से बेगास में आग लग गई थी। आग लगने के बाद मिल को भी करना पड़ा था बंद।सोमवार की दोपहर में करीब डेढ़ बजे बागपत शुगर मिल में पड़ी बेगास में भीषण आग लग गई। आग की घटना के बाद मिल परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। मिल के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने आग को बुझाने के तमाम प्रयास किए, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया है। इसी बीच फायर ब्रिगेड को अधिकारियों ने फोन कर आग लगने की सूचना दे दी। तब तक कर्मचारी आग को बुझाने में लगे रहे। सूचना के करीब आधा से एक घंटा के बीच फायर ब्रिगेड की टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.