अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ई-सर्विस ई-मार्केटप्लेस के तहत बॉयर व सेलर को एक डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने की कवायद रंग नहीं लाई। यूपीसीडा की पहल कारगर साबित नहीं हुई। यूपीसीडा ने ई-मार्केटप्लेस पोर्टल शुरू किया, लेकिन उसका कोई लाभ नहीं हुआ। उद्यमियों ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। लिहाजा उस पर पंजीयन नहीं कराया गाय। कार्ययोजना धरातल पर नहीं उतर पाई। यूपीसीडा ने पहल की थी कि की वेबसाइट पर बॉयर व सेलर नि:शुल्क पंजीकरण कराकर आसानी से माल की खरीद बिक्री कर पाएंगे। उद्यमियों को बाहरी सेलर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। साल 2025 जनवरी में यह योजना अमल में लाई गई थी, लेकिन एक साल बाद तक इसमें रजिस्ट्रेशन की संख्या दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। यह भी पढ़ें- छोटे शहरों का बड़ा खेल: UBON कैसे बना ऑफलाइन मार्केट का ...