नई दिल्ली, जनवरी 6 -- अमेरिका में एक अपार्टमेंट में मृत मिली निकिता गोडिशला के पिता ने मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा है कि अर्जुन शर्मा, जिसे इस मामले में मुख्य आरोपी बताया गया है, वह निकिता का एक्स ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। पिता ने हत्या के पीछे की असली वजह पैसों को बताया है। इससे पहले अमेरिका में कई दिनों से लापता 27 साल की निकिता गोडिशला का शव रविवार को एक अपार्टमेंट से बरामद हुआ था और पुलिस ने इस मामले में एक्स ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मैरीलैंड के एक अपार्टमेंट में मिले निकिता के शव पर चाकुओं के गहरे जख्म के निशान थे। कुछ दिन पहले ही अर्जुन शर्मा ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्थानीय अधिकारियों ने उसे निकिता का पूर्व बॉयफ्रेंड बताया हैं। पुलिस ने 26 साल के अर्जुन शर्मा के खिलाफ फर्स्ट और ...