बॉयफ्रेंड को जेल से छोड़ो, उसी से शादी करूंगी, जिद लेकर टावर पर चढ़ गई नाबालिग लड़की
बोकारो, जून 23 -- झारखंड के बोकारो जिले में मंगलवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां 17 साल की एक नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड की जेल से रिहाई और उससे शादी कराने की मांग को लेकर करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लड़की को सुरक्षित नीचे उतारा गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।बड़ी मुश्किल से लड़की को नीचे उतार पाया यह घटना गोमिया थाना क्षेत्र के धेंधे गांव की है। पुलिस के मुताबिक, लड़की मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। उसे नीचे उतरने के लिए काफी देर तक समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ी रही। आखिरकार अधिकारियों ने काउंसलिंग की। उसे भरोसा दिलाया गया कि नीचे आ जाओ, हम नियमों के तहत तुम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.