बॉयफ्रेंड के साथ जबरन गंदा वीडियो बना पहले ब्लैकमेल फिर गैंगरेप, मोतिहारी में युवती से हैवानियत
मोतिहारी, मई 26 -- बिहार के मोतिहारी जिले में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां सुगौली थाना इलाके में अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई युवती के साथ इस हैवानियत को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि युवती यहां अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी। उसी वक्त चार लोगों ने युवती और युवक को दबोच लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन लड़कों ने पहले जबरन युवक और युवती का गंदा वीडियो बनाया। इसके बाद इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर इन लोगों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने इस मामले में अपने परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद थाने में केस दर्ज कराया गया। यह भी पढ़ें- बिहार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.