ग्वालियर, सितम्बर 1 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। पतरिया पुरा गांव में 21 साल युवती अनु उर्फ नंदनी यादव की हत्या का आरोप उसके पिता भगवान सिंह यादव और चाचा संतोष सिंह यादव पर लगा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार नंदनी के बाहर नौकरी करने और बॉयकट बाल रखने से नाराज था। आरोप है कि इसी नाराजगी के चलते दोनों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। अनु उर्फ नंदनी कर्नाटक के विजयपुर स्थित एक मॉल में नौकरी करती थी। वह रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने घर आई थी। पुलिस के मुताबिक परिवार के कुछ सदस्य उसके बाहर रहकर नौकरी करने और उसके रहन-सहन को लेकर नाराज थे। हालांकि हत्या के पीछे की पूरी वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है।छोटी बहन से भी मारपीट पुल...