नई दिल्ली, अगस्त 16 -- बॉम्बे हाई कोर्ट की क्लर्क भर्ती के लिए आयोजित टाइपिंग परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों ने उन्हें बताया कि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद कुछ अभ्यर्थियों के कंप्यूटर के माउस काम नहीं कर रहे थे, जबकि कुछ के कीबोर्ड खराब थे। परीक्षा शुरू होने के करीब 10 मिनट के भीतर बड़ी संख्या में छात्रों को सिस्टम से बाहर कर दिया गया और बाद में उन्हें फेल घोषित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बर्थडे केक खाते ही सीने में जलन और उल्टियां; 11 लोग बीमार, 3 बच्चे ICU में भर्ती अभिजीत दीपके ने इसे व्यवस्था और सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि जब ऑनलाइन परीक्षा ठीक तरीके से आयोजित करने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा ही उपलब्ध नहीं है, तो ऐसी परीक्षाएं क्यों क...