नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- Toxic vs Bandar Box Office Clash: बॉबी देओल बहुत जल्द बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। जी हां, उन्होंने अपनी अगली फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इस फिल्म का नाम 'बंदर' है और 5 जून के दिन ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'ब्लैक फ्राइडे' के डायरेक्टर अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें : अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने इन दो फिल्मों को पछाड़ा, जानें डे 11 की कमाई)फिल्म की स्टार कास्ट 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसे प्रोजेक्ट्स की कहानी लिखने वाले सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ही बॉबी देओल की फिल्म की कहानी लिख रहे हैं। 'बंदर' में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, र...