बाराबंकी, फरवरी 17 -- बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल स्थित किसान सेवा केंद्र के संचालक ने अधिकारियों को सूचना दी थी कि कन्नौज की एक फर्म ने उसे बॉबी खरबूजे का नकली बीज आपूर्ति कर दिया है। सूचना पर जिला कृषि अधिकारी व बॉबी कंपनी के कर्मचारियों ने जांच की तो पैकेट में अंतर मिला। डीएम की अनुमति पर मंगलवार को फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिला कृषि अधिकारी राजितराम ने बताया कि बीते 12 फरवरी को रामनगर क्षेत्र के खुशहाल किसान सेवा केद्र के संचालक ने सूचना दी थी कि चौहान होलसेल्स प्रालि. ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ से बॉबी कंपनी का 4 किलो 700 ग्राम खरबूजे का बीज मंगाया गया था। फर्म ने जो बीज आपूर्ति किया वह नकली पैकेट पर ब्रांडेड कंपनी का स्टीकर चस्पा कर रखा है। किसानों की फसल बर्बाद न हो इसके लिए बीज का सत्यापन कर बिक्री की अनुमति दी जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.