बॉबकट मशीन से हटाए गए शहर की सड़कों से अतिक्रमण
गिरडीह, अप्रैल 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अतिक्रमण हटाओ अभियान में निगम की बॉबकट मशीन (छोटी जेसीबी) सोमवार को शहर के अम्बेदकर चौक, टावर चौक, कचहरी रोड सहित कई प्रमुख रोड और चौक पर खूब गरजी। कचहरी रोड पर बांस-बल्ले से बने फुटपाथ दुकानदारों को बॉबकट ने ध्वस्त कर दिया। अन्य चौक और रोड पर भी अतिक्रमण पर इसी तरह बॉबकट गरजी। अभियान का नेतृत्व निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक हासंदा कर रहे थे। यह अभियान शनिवार की तरह सोमवार को भी अम्बेदकर चौक, टावर चौक, कचहरी चौक, सदर अस्पताल रोड, कालीबाड़ी रोड पर चला। जाम से निजात देने को लेकर हुई कार्रवाईनिगम ने जाम से निजात देने को लेकर यह कार्रवाई की है। अभियान के दौरान दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। लेकिन बॉबकट और कार्रवाई टीम इस विरोध को अनसुना कर सड़क से अतिक्रमण हटाकर ही दम ली। अभियान के दौरान सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.