कन्नौज, मार्च 13 -- कन्नौज। बॉथम वैश्य सभा की ओर से होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। समारोह के दौरान सभा की आय तथा वर्ष भर की गतिविधियों पर हुए व्यय का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया, जिसमें पुरुष सभा अध्यक्ष के रूप में अमन गुप्ता लक्की और महिला सभा अध्यक्ष के रूप में गुड्डी गुप्ता को चुना गया। मंचासीन वरिष्ठजनों ने सभा के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियों पर प्रस्तुत नृत्य रहा, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.