बॉडी व डिस्ट्रेस वारंट का 10 दिन में करें 100 फीसदी निष्पादन: आयुक्त
मुंगेर, अगस्त 13 -- मुंगेर, निज संवाददाता। प्रमंडलीय कार्यालय में बुधवार को मुंगेर एवं भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में दोनों प्रमंडलों के डीआईजी, आईजी, सभी जिलों के डीएम, एसएसपी, एसपी और नोडल अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य एजेंडा नीलाम-पत्र वाद के तहत लंबित बॉडी वारंट और डिस्ट्रेस वारंट के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा करना था। समीक्षा के दौरान 6 से 11 अगस्त के आंकड़ों के आधार पर लखीसराय और जमुई में बॉडी वारंट का निष्पादन संतोषजनक नहीं पाया गया। वहीं जमुई, भागलपुर और मुंगेर में डिस्ट्रेस वारंट तथा मुंगेर व खगड़िया में बॉडी वारंट निष्पादन का प्रतिशत तुलनात्मक रूप से काफी कम रहा।मामलों यह भी पढ़ें- Khagaria News: कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.