बॉडी मसाज के बहाने जाल में ब्लैकमेल करने वाले गैंग पर केस
देहरादून, जून 16 -- बॉडी मसाज के बहाने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। शातिर गिरोह ने बॉडी मसाज सर्विस के नाम पर एक व्यक्ति को जाल में फंसाकर उसे झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी। पिस्तौल की नोक पर लाखों रुपये की रंगदारी वसूली गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुख्य आरोपी महिला समेत उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आईटी पार्क क्षेत्र निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति ने तहरीर दी। बताया कि करीब 5-6 महीने पहले उनकी मुलाकात संदीप कौर नाम की महिला से व्हाट्सएप के जरिए हुई थी। आरोपी महिला ने अपनी फोटो भेजकर बॉडी मसाज के लिए 8,000 रुपये का रेट बताया और सर्विस दी। इसके बाद वह व्हाट्सएप कॉल के जरिए पीड़ित से लगातार संपर्क में रही और बीच-बीच में ऑनलाइन व कैश पैसे ऐंठती रही। आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.