बॉडी बिल्डिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर वैशाली का सम्मान
नोएडा, जुलाई 20 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। किसान संगठनों ने थाइलैंड में आयोजित हुई मिस्टर एंड मिस यूनिवर्स अंतरराष्ट्रीय फिटनेस बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली चौड़ा रघुनाथपुर गांव की रहने वाली वैशाली जोगी का सोमवार को स्वागत किया। वैशाली ने इस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 21 देशों के प्रतिभागियों के बीच वूमेन फिटनेस मॉडल श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया। इससे पहले भी वैशाली बॉडी बिल्डिंग व वेट लिफ्टिंग की प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक पदक जीत चुकी हैं। वैशाली ने करीब चार साल पहले बॉडी बिल्डिंग की शुरुआत की थी। वर्ष 2025 में वैशाली का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। वैशाली के पिता सुभाष जोगी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद वह बेटी के सपनों को पूरा करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.