औरंगाबाद, मई 20 -- विभिन्न वजन वर्गों में प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन, चन्द्रशेखर बने 'चैंपियन ऑफ चैम्पियन' रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज में रविवार को संचालक प्रकाश कुमार द्वारा बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उषा देवी, प्रकाश कुमार एवं रामाधार सिंह मौजूद रहे।

प्रतिभागियों का प्रदर्शन प्रतियोगिता के विभिन्न वजन वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। 55 किलोग्राम वर्ग में अरुण कुमार प्रथम, सोनू कुमार द्वितीय, अमित कुमार तृतीय, कमल कुमार चतुर्थ तथा रंजीत कुमार पांचवें स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम वर्ग में प्रिंस कुमार ने पहला, मोहम्मद नाजिश ने दूसरा, अंकित कुमार ने तीसरा, अरमान आलम न...