रिषिकेष, मार्च 1 -- एम्स ऋषिकेश में एनाटॉमी विभाग की ओर से रविवार को बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पेंटिंग के माध्यम से मानव शरीर क्रिया को समझाया। एम्स ऋषिकेश के एनाटॉमी विभाग द्वारा आयोजित बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। उन्होंने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को छात्रों के बौद्धिक विकास का माध्यम बताया और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से मेडिकल के छात्रों को मानव शरीर क्रिया विज्ञान को बेहतर ढंग से समझने का अवसर प्राप्त होता है। डीन एकेडमिक्स प्रो. सौरभ वार्ष्णेय ने मेडिकल एजुकेशन की नींव के तौर पर एनाटॉमी सब्जेक्ट की एक्टिव लर्निंग के महत्व पर जोर दिया और कहा कि मेडिकल स्टूडेंट्स के लाभार्थ इस प्रकार के रचानात्मक इवेंट समय-समय पर आयोजित होने चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.