नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज में मकई के खेत में नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। सदर थाना क्षेत्र के खिरदह समदा गांव के पास मकई के खेत में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र 30 से 35 के बीच बताई जाती है। गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक देने की आशंका जताई गई है। सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई। शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर में वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी। शव पर नजर पड़ते ही लोग हैरान हो गए। धीरे धीरे गांव के लोगों की भीड़ वहां जुटने लगी और सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन पुलिस टीम के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.