बॉडी कोड और परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली आठ बसों का चालान
औरैया, सितम्बर 29 -- परिवहन विभाग ने कवच 2.0 अभियान के तहत लंबी दूरी की स्लीपर, डबल डेकर और ऑल इंडिया परमिट वाली बसों की जांच की। बॉडी कोड, परमिट की शर्तों और निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर आठ बसों का चालान किया गया। एक ओवरलोड डंपर से जुर्माना वसूलने के बाद उसे छोड़ दिया गया। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि 28 से 30 सितंबर तक चलने वाले अभियान के तहत बसों के परमिट, बॉडी निर्माण और सुरक्षा संबंधी मानकों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान आठ बसों में बॉडी कोड और परमिट शर्तों के उल्लंघन समेत अन्य कमियां मिलीं। यह भी पढ़ें- अभियान कवच 2.0 में आठ स्लीपर बसों का चालान इस पर उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। बॉडी मानकों का उल्लंघन मिलने पर एक अन्य वाहन से ऑनलाइन जुर्माना जमा कराया गया। निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर जा रहे एक डंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.