गुड़गांव, फरवरी 2 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। वाहनों का चालान करने के दौरान बॉडी कैमरे का इस्तेमाल नहीं करने पर तीन सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) को पुलिस उपायुक्त, यातायात डॉ. राजेश मोहन ने तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। एक सहायत उप निरीक्षक ने तो अपनी निजी कार पर पंजीकरण नंबर आने के बावजूद अस्थायी नंबर लगाया हुआ था। ऐसे में उसकी कार का चालान भी काटा। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने सोमवार को दौलताबाद, कापड़ीवास और न्यू कॉलोनी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि वाहनों का चालान काटने के दौरान जोनल अधिकारी सहायक उप निरीक्षकों की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है। उनकी तरफ से बॉडी कैमरे का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, जो अनिवार्य है। आदेश के उल्लंघन पर दौलताबाद में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक सुरेश, कापड़ीवास...