बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्न आसान, फिजिक्स के कठिन सवालों ने बढ़ाई चिंता
भागलपुर, जून 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के 15 केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा ( नीट यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई। परीक्षा दोपहर दो से सवा पांच बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के प्रवेश का सिलसिला सुबह 11.30 बजे से शुरू हुआ। परीक्षा केंद्र में घुसने से पहले छात्रों की सघन जांच की गई। वहीं, दोपहर 1:40 बजे के बाद परीक्षा केंद्र के मेन गेट को बंद कर दिया गया। गेट बंद होने से ठीक पहले जिला स्कूल व राजकीय बालिका इंटर स्कूल केंद्र पर परीक्षार्थी भागते हुए पहुंचे। कई छात्र आधार कार्ड की मूल प्रति की बजाय फोटोकॉपी लेकर आए थे। उन्हें घर जाकर आधार कार्ड लाने को कहा गया। हालांकि अधिकांश परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। परीक्षा देकर बाहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.