धनबाद, अप्रैल 10 -- धनबाद। धनबाद रेलवे ऑडिटोरियम में महिला कर्मचारियों के लिए आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम सह खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। महिला कर्मचारियों के बीच खेले के अंतर विभागीय बॉक्स क्रिकेट में पर्सनल की टीम ने जीत दर्ज की। कॉमर्शियल की टीम उप विजेता और सिग्नल एंड टेलीकॉम तीसरे स्थान पर रही। डीआरएम अखिलेश मिश्र और महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष प्रिया मिश्र ने समारोह का शुभारम्भ किया गया। सभी विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। ग्रुप व सिंगल डांस में अनिता प्रभा सिंह प्रथम, फुलेश्वर बनर्जी दूसरे और पर्सनल विभाग की ग्रुप तीसरे स्थान पर रही। सोलो सांग में सोमा मित्रा प्रथम, रेश्मी कुमारी द्वितीय, डॉली दास और रीता लकड़ा संयुक्त रूप से तीसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.