गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर। ओजी क्लब, गोरखपुर में स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित 'काहा ओजी प्रीमियर लीग (ओजीपीएल) में कुल 24 प्रमुख टीमों ने सहभागिता की। 3, 4 और 5 अप्रैल को संपन्न इस त्रिदिवसीय बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के फाइनल में यक्षित राणा टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया तथा 40,000 की पुरस्कार राशि प्राप्त की। स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल के निदेशक अर्जुन वैभव श्रीवास्तव ने पुरस्कार प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...