बाराबंकी, मई 25 -- बाराबंकी। युवाओं में खेल भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द स्टडी हब द्वारा बालाजी किंगडम ऑफ स्पोर्ट्स बाराबंकी में बॉक्स क्रिकेट टर्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। फाइनल मुकाबले में गुलारिया गर्दा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 114 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह भी पढ़ें- गुवा में एनसीपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, गोल्डन ईगल और निधि 11 बनी विजेता टीम की ओर से मृदुल श्रीवास्तव ने श...