जौनपुर, फरवरी 13 -- खुटहन (जौनपुर)। रसूलपुर गांव में गुरुवार की रात घर के भीतर कमरे में रखा लोहे के बाक्स का ताला रेतकर कर अज्ञात चोर लगभग डेढ़ लाख कीमत के गहने उठा ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार को होने पर पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। गांव निवासी महावीर यादव का आरोप है कि गुरुवार की रात में घर के मुख्य दरवाजे में ताला बंद कर परिवार के लोग सो गए। सुबह जब घर के भीतर कमरे में गये तो वहां रखे बाक्स का ताला कटा हुआ मिला। अन्दर रखा सोने की चेन, झुमका, बाली, दो अंगूठी और चांदी का पायल गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.