नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- सितंबर में कई शानदार फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। साउथ से लेकर हिंदी फिल्में ऑडियंस के बीच खबरों में बनी रही। लेकिन कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जिन्हें ऑडियंस ने नकार दिया। कलेक्शन के मामले में इन बड़े स्टार्स की फिल्में फीकी दिखाई दी, वहीं छोटी बजट की फिल्मों ने खूब धमाका किया। अगर हम सोमवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई। कुनाल खेमू की वाइब लो ऑडियंस तो मिल रही है लेकिन मडगांव एक्सप्रेस जैसा कमाल नहीं। ये रहा फिल्मों का सोमवार कलेक्शन-करीना की दायरा नहीं कर रही कमाई करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। ऐसा माना गया था कि ये फिल्म हैदराबाद रेप केस पीड़िता की कहानी को दो अलग एंगल से प...