बॉक्सिंग सिखाने से मना करने पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा
बलरामपुर, जून 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के खदगौरा सेमरहना गांव में बॉक्सिंग सीखने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर देहात कोतवाली की पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम खदगौरा सेमरहना निवासी दिनेश कश्यप पुत्र रामसागर ने दर्ज कराई गई तहरीर में बताया कि 20 जून को वह गांव के पास स्थित एक आम के बाग में बैठा था। इसी दौरान गांव के ही अमित और सुमित पुत्रगण बीर बहादुर धोबी वहां पहुंचे और उससे बॉक्सिंग सिखाने की बात कहने लगे। दिनेश ने उन्हें उम्र में छोटा बताते हुए बाद में सिखाने की बात कही, जिस पर दोनों नाराज हो गए और कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद के बाद दिनेश शिकायत करने के लिए आरोपियों के घर पहुंचा और उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.