बॉक्सिंग शिविर में निःशुल्क लें प्रशिक्षण
कानपुर, मई 4 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से 7 मई से निःशुल्क ग्रीष्मकालीन बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जा रहा है। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित ने दी।उन्होंने बताया कि शिविर रोजाना शाम पांच बजे से शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होगा। परशुराम वाटिका, बृजेंद्र स्वरूप पार्क में कोच भगवान दीन, किदवई नगर स्थित स्वर्गीय रतन शर्मा स्टेडियम में कोच ओम सैनी और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर में कोच नरेंद्र प्रताप सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। एक माह तक चलने वाले इस निःशुल्क शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी सीधे प्रशिक्षण स्थलों पर पहुंचकर संबंधित कोच से संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.