बॉक्सिंग में मो. फैज ने जीता स्वर्ण, अग्निवीर ने कांस्य पदक
मुरादाबाद, सितम्बर 30 -- लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23 से 27 सितंबर 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। जिसमें आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 12 के छात्र मो. फैज ने अंडर-19 के 91 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल मुकाबले में उन्होंने सहारनपुर के लक्ष्य को एकतरफा मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही कक्षा 12 के छात्र अग्निवीर यादव ने अंडर-19 के 81 से 91 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। मो. फैज का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिसंबर में हरियाणा के भिवानी में प्रस्तावित है। मो. फैज और अग्निवीर यादव ने अपनी सफलता का श्रेय कोच रवि कुमार व सुशील कुमार, माता-पिता और प्रधानाचार्य डॉ. हिमां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.