चित्रकूट, जुलाई 11 -- चित्रकूट। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। एक-दूसरे को शिकस्त देने के लिए पूरा जोर लगा दिया। एसपी अरुण कुमार सिंह व ओलंपिक संघ अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। एसपी ने कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है। खेलने से खिलाड़ियों का मानसिक विकास होता है। जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के पहले मैच भार 46 किलो में विष्णु पाल सहारनपुर ने गुरदीप अयोध्या, 48 किलो में आयुष सोनकर हॉस्टल मेरठ ने तरुण मुरादाबाद, 50 किलो में दक्ष गोपाल लखनऊ ने शनि गौतम अयोध्या को हराया। यह भी पढ़ें- वर्णित का राज्यस्तरीय बॉक्सिंग में चयन इसी तरह 52 किलो में सत्यम गुप्ता हॉ...