बॉक्सिंग में पायनियर स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण
बलरामपुर, अगस्त 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। वाराणसी में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज, बलरामपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए। 21 से 25 अगस्त तक आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता में देवांश सिंह और यशवर्धन अवस्थी ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। अंडर-14 वर्ग में विद्यालय की ओर से देवांश सिंह (38-40 किग्रा), मोहम्मद कैफ (52-54 किग्रा), विवेक (48-50 किग्रा), यशवर्धन सिंह (28-30 किग्रा) और यशवर्धन अवस्थी (44-46 किग्रा) ने प्रतिभाग किया। इनमें देवांश सिंह और यशवर्धन अवस्थी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग कोच अमित राणा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता की तैयारी की थी। विद्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.