सहारनपुर, सितम्बर 30 -- बड़गांव। लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शिशु मंदिर स्कूल दल्हेड़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। आयुष राणा और नैना ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अभिनव पुंडीर, लक्ष्य, अर्जन, वैष्णवी और हिमांशी ने रजत, जबकि अन्नूसुर्या, जीविका और अंशिका ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का मंगलवार को विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक महक सिंह, मनोज त्यागी, उदित शर्मा, पवन राणा, विरेंद्र, सुरेंद्र और मुकेश राणा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जुनैद राजपूत को मिला स्वर्ण पदक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...