बागपत, फरवरी 24 -- बड़ौत। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में डीजे कॉलेज के बॉक्सरों ने शानदार पंच से एक गोल्ड समेत 3 मेडल जीते। इनका मंगलवार को कॉलेज लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। दिगम्बर जैन कॉलेज के शारिरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ केजी पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि विवि की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कॉलेज के बॉक्सरों का शानदार प्रदर्शन रहा। बीए छठे सेमेस्टर के छात्र उज्ज्वल ने जोरदार पंच की बदौलत स्वर्ण पदक, बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र निर्दोष राणा ने रजत पदक तथा बीपीईएस प्रथम सेमेस्टर के छात्र अंकित ने कांस्य पदक जीता। महाविद्यालय के मुक्केबाजों ने अपने पंच से अपने प्रतिद्वंदियों को टिकने नहीं दिया व मेडल पर कब्जा किया। इस दौरान प्राचार्या डॉ ममता जैसियान, प्रोफेसर सुनीता, डॉ वंदना शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.