चंदौली, सितम्बर 29 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 22 से 28 सितंबर तक आयोजित माध्यमिक विद्यालय राज्यस्तरीय बालिका एवं बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चंदौली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन (नन्द बॉक्सिंग एकेडमी) के दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।इस दौरान कुसुम यादव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि रुद्र प्रताप यादव ने रजत पदक हासिल किया। जिला महासचिव एवं एनआईएस कोच कुमार नन्दजी ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्रतिभावान बॉक्सरों ने प्रतिभाग किया था। कुसुम यादव ने सेमीफाइनल में मेरठ और फाइनल मुकाबले में गोरखपुर की खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। यह भी पढ़ें- प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग ...