कानपुर, जुलाई 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता सहारनपुर में संपन्न हुई थी। कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित ने बताया कि मुसईब खान व अभिकश्यप ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि, अंश, जयेश वर्मा, रुद्र प्रताप व अनिकेत ने कांस्य पदक जीता। कोच अल्पना शर्मा खिलाड़ियों को सफलता पर खुशी जताई। खिलाड़ियों को कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...