कानपुर, जुलाई 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका बॉक्सिंग चैम्पियनशिप एक से चार अगस्त के बीच वाराणसी में आयोजित की जाएगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए जिला स्तरीय बालिका बॉक्सिंग टीम का ट्रायल गुरुवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुआ। श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए अपना स्थान पक्का किया। अब मंडल स्तरीय ट्रायल 24 जुलाई को ग्रीन पार्क स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से होगा। इसके आधार पर राज्य स्तरीय अंडर-17 बॉक्सिंग टीम का चयन किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल चयन समिति के मुकेश झा, संजीव दीक्षित, श्याम मिश्रा, नरेंद्र प्रताप की देखरेख में लिया गया। कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित ने बताया कि चयन ट्रायल के आधार पर चार खिलाड़ियों को विभिन्न भार वर्गों में मंडल स्तरीय ट...