फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। एनआईटी-2 स्थित महाबीर सामुदायिक केंद्र में आयोजित 25वीं रजत जयंती जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप का खिताब ड्रैगन मार्शल आर्ट्स अकादमी ने नाम रहा। जबकि दूसरे स्थान पर फरीदाबाद किकबॉक्सिंग अकादमी और तीसरे पर योगेंदर मार्शल आर्ट्स अकादमी रही। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों ओर टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर किकबॉक्सिंग संघ के जिला अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल और हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के प्रतिनिधि अनिल गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती देते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। किकबॉक्सिंग संघ ओर सेआयोजित दो दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल...