बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आदित्य ने जीता कांस्य पदक
गाजीपुर, जुलाई 13 -- सैदपुर। मध्य प्रदेश के चित्रकूट में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबिपुर के खिलाड़ी आदित्य राजभर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 10 जुलाई से किया गया था, जिसमें आदित्य ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचने से पहले आदित्य ने जिला और मंडल ट्रायल में अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आदित्य सादियाबाद निवासी हैं। उन्होंने बताया कि आदित्य ने पिछले वर्ष राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.