बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
सहारनपुर, अगस्त 30 -- सरस्वती सदन इंटर कॉलेज, सबदलपुर में आयोजित तीन दिवसीय बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप के दूसरे दिन हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत आठ राज्यों से आईं 16 टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। रिंग में बॉक्सर्स के दमदार मुक्कों ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार तथा विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी कुसुम बघेल और जयपाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कॉलेज प्रधानाचार्य वैभव सैनी, कोऑर्डिनेटर हिमांशु सैनी और मोनिका सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने रिंग में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- आठ राज्यों की 16 टीमों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.