हापुड़, मार्च 11 -- नगर में बुधवार को स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में यूथ अंडर 19 पुरुष एवं महिला राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का चयन ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। ट्रायल के दौरान रेफरी की भूमिका शाहरुख द्वारा निभाई गई। इस ट्रायल में पुरुष एवं महिला वर्ग के लगभग 30 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी भार वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी यूथ अंडर 19 पुरुष एवं महिला यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में जिला हापुड़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर जिला हापुड़ बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक त्यागी, महासचिव, रोबिन सिंह, कोषाध्यक्ष ,मंजूषा त्यागी एवं चेयरमैन सतीश चंद शर्मा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.