रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- असद जावेद, खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी के छात्र मोहम्मद जीशान ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। एनएसएनआईएस पटियाला में आयोजित राष्ट्रीय नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कक्षा 9 के छात्र मोहम्मद जीशान ने 64 किलोग्राम से 67 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इनमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मोहम्मद जीशान ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जीशान का चयन इंडिया कैंप के लिए किया गया है। यह कैंप 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित होगा। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक सुरेन्दर कौर एवं प्रधानाचार...