बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में नैतिक को सिल्वर मेडल
मोतिहारी, सितम्बर 3 -- सिकरहना, निज संवाददाता। घोड़ासहन के लक्ष्मीपुर लौखान निवासी बॉक्सिंग खिलाड़ी नैतिक कुमार ने सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग में अपने आयु वर्ग अंडर 17 बालक भार वर्ग 70-75 किलोग्राम में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर नैतिक कुमार का चयन आगामी नेशनल बॉक्सिंग गुरुग्राम(हरियाणा) के लिए चयन भी किया गया है। ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश के चकिया, चंदौली में किया गया था। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में चार राज्यों के लगभग 1600 खिलाड़ियों ने 66 विद्यालयों का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.