बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ध्रुव ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
गाजीपुर, मई 20 -- दिलदारनगर। युवा बॉक्सर ध्रुव कुमार गुप्ता ने बनारस ट्रॉफी 2026 लीग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 91 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता वाराणसी स्थित बीएचयू परिसर में आयोजित प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग के अंतर्गत संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ध्रुव गुप्ता ने चंडीगढ़ टीम की ओर से खेलते हुए दिल्ली के मजबूत खिलाड़ी विवेक प्रताप को कड़े मुकाबले में हराकर यह उपलब्धि हासिल की। जिले से प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.