गढ़वा, जनवरी 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ के सहयोग से टाऊन हॉल के बगल में संचालित गणेशा बॉक्सिंग अकादमी पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों और अकादमी के संरक्षक से मिलकर खिलाड़ियों को अभ्यास में हो रही कठिनाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अकादमी के संरक्षक विपिन कुमार तिवारी व नितिन कुमार तिवारी ने शॉल ओढ़ाकर खेल पदाधिकारी को सम्मानित किया। खेल पदाधिकारी ने एक-एक कर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों के अभ्यास में हो रही समस्याओं का समाधान करते हुए बॉक्सिंग खिलाड़ियों को फुटबॉल स्टेडियम में अभ्यास करने और स्टेडियम में संचालित जीम का उपयोग करने की बात कही। उस दौरान उन्होंने बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी से खिलाड़ियों के विगत तीन वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.