बॉक्सिंग के लिए छह और सात जुलाई को होगा चयन ट्रायल
आजमगढ़, जुलाई 6 -- आजमगढ़। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ और उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से 10 से 13 जुलाई तक चित्रकूटधाम मंडल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम का चयन छह और सात जुलाई को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। जिला स्तरीय चयन ट्रायल छह जुलाई एवं मंडलीय चयन ट्रायल सात जुलाई को सुबह 10 बजे से होगा। खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाईस्कूल प्रमाण पत्र अथवा नगर निकाय द्वारा जारी प्रमाण पत्र) और उनकी सत्यापित छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- Palamu News: जिला स्तरीय सब-जूनियर बालक एवं बालिका खो-खो चयन प्रतियोगिता 7 को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.