गुड़गांव, मई 23 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। लैबर्नम पब्लिक स्कूल में बीएसएफ सेंटर टीम के साथ संयुक्त बॉक्सिंग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। नई दिल्ली के छाबला कैंट से पहुंचे बीएसएफ के हैड कोच विष्णु भगवान ने खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देते हुए खेल में अनुशासन, समर्पण और मेहनत का महत्व बताया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान बीएसएफ टीम के सीनियर खिलाड़ियों और विद्यालय के जूनियर खिलाड़ियों के बीच मुकाबले कराए गए। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सत्र को खिलाड़ियों के लिए सीख और अनुभव से भरपूर माना गया।हैड कोच विष्णु भगवान ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि लैबर्नम पब्लिक स्कूल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें- बोर्ड ...